Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 3 घंटे बरतें विशेष सावधानी Bihar Politics: लालू प्रसाद ने क्यों दिया था ‘भूरा बाल साफ करों’ का नारा? नित्यानंद राय ने बताई असली बात Bihar Politics: लालू प्रसाद ने क्यों दिया था ‘भूरा बाल साफ करों’ का नारा? नित्यानंद राय ने बताई असली बात Bihar News: बिहार के इन जिलों में सड़कों के लिए 91 करोड़ की राशि स्वीकृत, चौड़ीकरण का होगा कार्य Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 20 लाख कैश और 8 लाख के गहनों की चोरी, इलाज कराने पटना गया था परिवार Bihar News: 4 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई FIR Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पांच बच्चों की मां; पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा पति Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई पांच बच्चों की मां; पत्नी को ढूंढने की गुहार लगा रहा पति Bihar Teacher News: बिहार के पुरूष शिक्षकों के 'ट्रांसफर' को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा... Bihar Gram Panchayat: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर, अब अपने पंचायत में ही उठा सकेंगे 45 नई सेवाओं का लाभ
1st Bihar Published by: Updated Sun, 24 Apr 2022 06:44:33 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना के बालकिशुनगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राय द्वारा रचित पुस्तक "अंधकार से प्रकाश की ओर" का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि जिस प्रकार उबलते पानी में कभी परछाई नहीं दिखती ठीक उसी प्रकार, परेशान मन में समाधान भी नहीं दिखते। मन अगर शांत हो तो सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक के बारे में मौजूद लोगों को बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीर को स्वस्थ रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सुख साधन चाहें जितने हों पर शरीर रोगों को घर बन जाए तो फिर उन अनगिनत सुविधाओं का कोई मोल नहीं रह जाता।इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि एस आर पी कॉलेज, शिक्षा जगत में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। कॉलेज के अध्यक्ष के द्वारा रचित पुस्तक “अंधकार से प्रकाश की ओर” गुणों का खान हैं। इस प्रकार के पुस्तक की समाज में और भी लेखन की आवश्यकता हैं।
मंच संचालन डॉ. वैधनाथ सिंह ने किया वहीं अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, रामशंकर कुमार, पूर्व प्राचार्य नवनीत सिन्हा, पूर्व प्राचार्य डॉ. वैद्यनाथ सिंह एवं प्रो.डॉ. आर के वर्मा ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गुंजन कुमार दास, अजीत कुमार , पंकज कुमार , सुधीर कुमार, बबीता सिंह,शशि कुमार, मोहित कुमार, सम्भु, संजय, अमित एवं एस आर पी कॉलेज परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।