1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2022, 3:30:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक महकमे से आ रही है। सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने बिहार अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है।
दरअसल, बिहार में तबादलों का सिलसिला जारी है। सरकार के अलग-अलग विभागों में खूब तबादले हुए। राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, गृह विभाग, समाज कल्याण, पंचायती राज से लेकर स्वास्थ्य महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा में भी बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई है।



