ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, पांच जवान गंभीर रूप से घायल घायल

SIWAN: बिहार में छापेमारी करने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कोई नई बात नहीं है, आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार कर

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, पांच जवान गंभीर रूप से घायल घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में छापेमारी करने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कोई नई बात नहीं है, आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना असांव थाना इलाके के छितनपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को असावं थाने की पुलिस टीम रोहित कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छितनपुर गांव पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वहां पहले से मौजूद रोहित के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों और लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 


घायलों में एक दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम छितनपुर गांव में आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गयी थी। जहां पुलिस की टीम पर हमला कर उनके साथ मारपीट की गई है। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।