1st Bihar Published by: SABNAM KHAN Updated Aug 12, 2021, 8:14:52 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: 15 अगस्त से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी कुमार आशीष ने बेहतर अनुसंधान, विधि व्यवस्था और कार्यालय कार्य को लेकर 25 सहायक अवर निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। किशनगंज पुलिस केंद्र से 25 एएसआई का तबादला जिले के विभिन्न थानों में किया गया है।
एएसआई शैलेन्द्र कुमार और मो. शमीम खां को किशनगंज पुलिस केंद्र से किशनगंज थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया। एएसआई शहनवाज खां और सुदर्शन सिंह को बहादुरगंज थाना, शंभु ठाकुर को टेढ़ागाछ थाना, मो. आबिद हुसैन पुलिस केंद्र से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, किशनगंज भेजे गये। इसी तरह कई एएसआई को पुलिस केंद्र से विभिन्न थानों में भेजा गया है।
