ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी: 25 हजार IO को जल्द मिलेंगे लैपटॉप और मोबाइल फोन, 200 करोड़ खर्च करेगी सरकार

PATNA: बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार पुलिस के इंवेस्टिगेटिंग अफसर अब लैपटॉप और स्मार्टफोन से लैस होंगे, जिससे डिजिटल कामकाज में तेजी आएगी। देश में

बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी: 25 हजार IO को जल्द मिलेंगे लैपटॉप और मोबाइल फोन, 200 करोड़ खर्च करेगी सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार पुलिस के इंवेस्टिगेटिंग अफसर अब लैपटॉप और स्मार्टफोन से लैस होंगे, जिससे डिजिटल कामकाज में तेजी आएगी। देश में तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद पुलिस का डिजिटल कामकाज बढ़ गया है। 


दरअसल, एक जुलाई से तीन नए कानूनों में तलाशी, जब्ती से लेकर बयान दर्ज करने के लिए वीडियोग्राफी को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसको देखते हुए बिहार में भी पुलिस को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। गृह विभाग इससे जुड़े प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जल्द ही कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा।


बिहार पुलिस में फिलहाल 23 हजार आईओ हैं लेकिन साल के अंत तक उनकी संख्या 25 हजार हो जाएगी। वहीं डीएसपी रैंक के सुपरविजन अधिकारी भी करीब दो हजार हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे ताकि डिजिटल काम में किसी तरह की परेशानी न आए। इन सबपर सरकार करीब 200 करोड़ रुपए खर्च करेगी। शुरुआत में 10 हजार इंवेस्टिगेटिव अफसरों को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।