ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार के मिनी जामताड़ा से 11 साइबर अपराधी अरेस्ट, बगीचे में बैठकर अलग-अलग राज्यों में लोगों को लगाते थे लाखों का चूना

NAWADA: बिहार के मिनी जामताड़ा के नाम से मशहूर होते जा रहे नवादा में पुलिस ने एक साथ 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए साइबर ठग बगीचे में बैठकर देश के अलग-

बिहार के मिनी जामताड़ा से 11 साइबर अपराधी अरेस्ट, बगीचे में बैठकर अलग-अलग राज्यों में लोगों को लगाते थे लाखों का चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार के मिनी जामताड़ा के नाम से मशहूर होते जा रहे नवादा में पुलिस ने एक साथ 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए साइबर ठग बगीचे में बैठकर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे थे।


दरअसल, नवादा साइबर पुलिस ने वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव में यह कार्रवाई की है। नवादा साइबर एसडीपीओ प्रिया ज्योति के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जिसमें एकसाथ कुल 11 अपराधी को पकड़ा गया है। सभी अपराधी अपसढ़ गांव के ही रहने वाले है।


छापेमारी के दौरान मौके से कई अपराधी फरार होने में सफल रहे लेकिन 11 अपराधियों को मौके पर पकड़ लिया गया। इनके पास से 34 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 13 सिम कार्ड, 168 पाने का कस्टमर डेटा सीट एवं एक बाइक को जब्त किया गया है। सभी अपराधी घनी फाइनेंस इंडियाबुल्स के नाम पर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते थे।


साइबर ठग प्रोसेसिंग फी के तहत लोगों से पैसे ठगने में लगे हुए थे। इनके पास मीशो ऑनलाइन शॉपिंग के कस्टमर का डाटा था और उनसे लिंक वेबसाइट बनाकर भी लोगों से ठगी का काम करते थे। मौके से भारी मात्रा में खाली बियर की बोतलों को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बिहार के मिनी जामताड़ा से 11 साइबर अपराधी अरेस्ट, बगीचे में बैठकर अलग-अलग राज्यों में लोगों को लगाते थे लाखों का चूना

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता