ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले में एक सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने का सिपाही एक महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था

बिहार पुलिस के सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले में एक सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थाने का सिपाही एक महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में कमरे में बंद है। जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली की सिपाही एक महिला के साथ गलत काम कर रहा है तो लोगों ने धावा बोल दिया। जिसके बाद अर्धनग्न हालत में सिपाही को कमरे से बाहर निकाला गया और उसकी इस दौरान लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला जब सिपाही को बचाने आई तो उसे भी लोगों ने पीट डाला। महिला ब्लू रंग की नाइटी पहनी हुई थी। 


बिहार के दरभंगा जिला के वाजीतपुर थाना क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति को लोग पीट रहे हैं उसका नाम राजू बताया जा रहा है। जिसकी पहचान वाजितपुर थाने में तैनात सिपाही के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की कुछ लोग एक घर के दरवाजे को जबरन तोड़ते हुए घर में प्रवेश करते हैं।


देर रात के वक्त घर के अंदर उक्त सिपाही और एक युवती अर्धनग्न अवस्था में कमरे में बंद थी। राजू नाम के सिपाही को लोग खींचकर कमरे से बाहर निकालते हैं और अर्धनग्न अवस्था में उसकी जमकर पिटाई करते हैं। इस दौरान सिपाही को लोग गाली गलौज भी करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियों में जब युवती बीच बचाव करने जाती है तो उसे भी लोग पीटने लगते हैं।  


इस दौरान सिपाही की जमकर पिटाई की जाती है और खूब धक्का मुक्की भी होती है। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल में इस पूरे घटनाक्रम को कैप्चर कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


जब वायरल इस वीडियो के बारे में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मोबाइल पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में इस वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है।