ब्रेकिंग
बिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानी

पुलिस के जवान का वीडियो वायरल, ट्रेनिंग के दौरान क्लासरूम में बनाई रील; होगा एक्शन?

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय में चल रहे सिपाही ट्रेनिंग के दौरान का है। जिसमें एक जवान साथी जवान

पुलिस के जवान का वीडियो वायरल, ट्रेनिंग के दौरान क्लासरूम में बनाई रील; होगा एक्शन?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय में चल रहे सिपाही ट्रेनिंग के दौरान का है। जिसमें एक जवान साथी जवानों के साथ ट्रेनिंग के वक्त क्लासरूम में भोजपुरी गानें पर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।


दरअसल, क्लासरूम में ट्रेनिंग के दौरान रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेगूसराय पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें पुलिस का जमान साथी जवानों के साथ ट्रेनिंग छोड़कर रील बना रहा है। वीडियो में प्रशिक्षण केंद्र में सिपाही कुंदन कुमार सिंह रील बनाता दिख रहा है और कुछ पुलिसकर्मी भी उनके साथ मस्ती कर रहे हैं।






रील बनाते समय कुछ और पुलिसकर्मी वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी द्वारा रील बनाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो की जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है। वीडियो की जांच बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता