ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार पुलिस का बेरहम चौकीदार: जमीन पर पटक कर ले ली मासूम की जान, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक चौकीदार ने दुधमुंहे बच्चे की पटक-पटककर जान ले ली है। दिल दो दहला देने वाली यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र मटुक विगहा की है। वारदात के बाद मृ

बिहार पुलिस का बेरहम चौकीदार: जमीन पर पटक कर ले ली मासूम की जान, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक चौकीदार ने दुधमुंहे बच्चे की पटक-पटककर जान ले ली है। दिल दो दहला देने वाली यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र मटुक विगहा की है। वारदात के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


मृतक बच्चे की पहचान राजेश यादव के 24 दिन के बेटे अभिशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिसुआ थाना में पदस्थापित चौकीदार नंदकिशोर यादव के साथ राजेश यादव का लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। बीते तीन नवंबर को आरोपी चौकीदार ने मासूम अभिशांत को जमीन पर पटक दिया था। बच्चे की हालत खराब बोने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


महज 24 दिन पहले जन्मे अभिशांत के मौत की खबर सुनते ही बच्चे के परिजन और ग्रामीणों आक्रोशित हो गए और गुस्साए लोगों ने सकरा मोड़ के पास नवादा-गया पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाकर जाम को खत्म कराया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता