Hindi News / news / मॉर्डन पुलिस कंट्रोल हेल्पलाइन के लिए 108 नए पदों का हुआ सृजन, राज्य...

मॉर्डन पुलिस कंट्रोल हेल्पलाइन के लिए 108 नए पदों का हुआ सृजन, राज्य पुलिस मुख्यालय में होगी तैनाती

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 29, 2019, 6:50:21 PM

मॉर्डन पुलिस कंट्रोल हेल्पलाइन के लिए 108 नए पदों का हुआ सृजन, राज्य पुलिस मुख्यालय में होगी तैनाती

- फ़ोटो

PATNA : राज्य पुलिस मुख्यालय में कार्यरत आधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष (हेल्पलाइन) के लिए 108 नए पदों का सृजन किया गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के महालेखाकार को इसकी जानकारी दे दी है। आधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन के लिए जिन पदों का सृजन किया गया है उनमें एसएसपी स्तर के एक अधिकारी, डीएसपी स्तर के 4, पुलिस निरीक्षक 9, पुलिस अवर निरीक्षक 9, सहायक अवर निरीक्षक 9, सिपाही 72, स्वीपर 1 और रसोईया के 3 पद शामिल हैं। गृह विभाग के अवर सचिव गिरीश मोहन ठाकुर ने इसकी जानकारी महालेखाकार को दे दी है। इन पदों पर सरकार कुल 5 करोड़ 45 लाख 52 हजार की राशि खर्च करेगी।