ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: लाठी डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, 6 बदमाशों ने ले ली बेरहमी से जान

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना क

बिहार: लाठी डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, 6 बदमाशों ने ले ली बेरहमी से जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा नहर के पास की है।


मृतक की पहचान नबीनगर के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले आरोपियों से चंदन की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर बाइक सवार 6 आरोपियों ने शुक्रवार की शाम चंदन को घेर लिया और उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल चंदन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।


इससे पहले की परिजन चंदन को लेकर पटना पहुचते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने 6 हत्यारों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। युवक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता