ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र

बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सस्पेंड, डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप

PATNA : बिहार के पुलिस महकमे से ब़ड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह

बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सस्पेंड, डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पुलिस महकमे से ब़ड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी ने मृत्युंजय सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया है. उन पर कोरोना के दौरान डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.


बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि पुलिस एसोसियेशन का अध्यक्ष रहने के कारण वे ड्यूटी नहीं कर रहे थे. अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि मृत्युंजय कुमार सिंह ने कोरोना के दौरान बिहार पुलिस के प्रमुख डीजीपी एस के सिंघल के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की. पुलिस एक अनुशासित बल होता है. उसमें इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती.


दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा था कि बिहार के डीजीपी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. जबकि बिहार के पुलिस अधिकारी कोरोना की चपेट में आकर मर रहे हैं. मीडिया में दिये गये इसी बयान को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था लेकिन उसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.


उधर बिहार पुलिस एसोसियेशन ने शुक्रवार को अपनी आपात बैठक बुलायी है. बैठक में पुलिस मुख्यालय की ओऱ से उठाये गये कदम के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी.

टैग्स