1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Jan 08, 2024, 12:14:30 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: सहरसा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के निधन की खबर सुनकर गांव आए बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई थी। एक के बाद एक परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बनगांव थाना क्षेत्र के चीना पुल से दक्षिण एनएच 327E सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बिहरा थाना क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड नंबर 1 निवासी 50 वर्षीय अशोक मुखिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हों गई। बताया जा रहा है कि अशोक मुखिया के पिता का रविवार को निधन हो गया था, जिसका दाह संस्कार हुआ था। शुक्रवार को अशोक पिता के तबीयत खराब की सूचना पर अपने गांव तुलसियाही आया था लेकिन सड़क दुर्घटना में अशोक मुखिया की भी मौत हो गई।
मृतक अशोक मुखिया पंजाब के लधुयाना जशिया पिंड में रहकर हलुवाई का कार्य करता था। अशोक पत्नी और बच्चे को देखने अपने ससुराल बसुदेवा जा रहा था। इसी दौरान चीना पुल से दक्षिण एनएच 327E के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हों गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अशोक मुखिया के परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।