ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

बिहार: परीक्षा दिलाने जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने सीने में उतार दी तीन गोलियां

ARA: आरा में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। बदमाशों ने शनिवार को इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे युवक को दि

बिहार: परीक्षा दिलाने जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने सीने में उतार दी तीन गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: आरा में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। बदमाशों ने शनिवार को इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मिशन स्कूल गेट के पास की है।


बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए आरा आया हुआ था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में ताबड़तोड़ तीन गोलियां उतार दी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवक के सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं, ऑपरेशन कर तीनों गोलियां निकाल दी गई हैं लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद युवक के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है।