ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: शराब तस्करी का नायाब तरीका, डॉक्यूमेंट रखने वाली फाइल में सजाकर रखा गया था ट्रेटा पैक, गुप्त सूचना पर धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा

MUNGER: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज तस्

Bihar News: शराब तस्करी का नायाब तरीका, डॉक्यूमेंट रखने वाली फाइल में सजाकर रखा गया था ट्रेटा पैक, गुप्त सूचना पर धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज तस्करी के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी गाड़ियों में तहखाना बनाकर शराब दूसरे राज्य से यहां लाते हैं। इस बार तो धंधेबाजों ने तस्करी का ऐसा नया हथकंडा अपनाया है जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। 


इस बार शराब तस्करों ने डॉक्यूमेंट रखने वाली फाइल को बीच से काटकर उसमें शराब के टेट्रा पैक को भर दिया। इन फाइलों पर किसी को शक ना हो इसलिए यह हथकंडा अपनाया गया। लेकिन इस बात की गुप्त सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर टेट्रा पैक शराब को जब्त किया साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए 152लीटर शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा है।


बिहार में शराबबंदी के बावजूद धंधेबाज शराब तस्करी को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। ताजा मामला में तस्करों के द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए एक अजूबा तरीका अपनाया । तस्करों के द्वारा ऑफिस फाइल के बीच वाले भाग को काट कर उसमें विदेशी शराब के टेट्रा पैक को सेट कर तस्करी किया जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बजार थाना पुलिस ने लल्लू पोखर पेट्रोल पम्प के पास इरफान की तलाशी ली तो कई थैलों में ऑफिस फाइल था। जब पुलिस ने उन फाइलों को निकाला तो उसके अंदर शराब की ट्रेटा पैक को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


डॉक्यूमेंट रखने वाले फाइलों को बीच से काट उसमें शराब का टेट्रा पैक सेट किया गया था। जब पुलिस ने गिनती की तो152 लीटर विदेशी शराब  टेट्रा पैकेट जब्त किया गया। इस मामले में मुंगेर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि ऑफिस फाइल के बीच को काट कर उसमें शराब तस्करी की जा रही थी । गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थाना की पुलिस लल्लू पोखर पेट्रोल पंप के पास से 152 लीटर टेट्रा पैक के साथ एक व्यक्ति मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।