ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Bihar News: रोहतास में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ROHTAS: रोहतास के अकोढीगोला के चांदी में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है जबकि मायके पक्ष के

Bihar News: रोहतास में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के अकोढीगोला के चांदी में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान विमल सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि 8 साल पहले धौढाड़ की रहने वाली मनीषा की शादी अकोढीगोला के चांदी के रहने वाले विमल सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घर में बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। मृतका के पिता का कहना है कि मनीषा के ससुराल वालों ने ही गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। 


मृतका के पिता का आरोप है कि मनीषा की देवरानी को ज्यादा दहेज मिला था जिसे लेकर मनीषा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे थे। जबकि ससुराल पक्ष के लोग कह रहे हैं कि पारिवारिक बातों को लेकर गुस्से में महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति विमल सिंह और एक अन्य परिजन को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता