ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

BIHAR NEWS : नदी पार करने के दौरान डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

KATIHAR : बिहार में इन दिनों नदी-तालाबों में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच राज्य में बाढ़ की स्थिति भी विकराल बनी हुई है। गंगा नदी का जलस्तर घट र

BIHAR NEWS : नदी पार करने के दौरान डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में इन दिनों नदी-तालाबों में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच राज्य में बाढ़ की स्थिति भी विकराल बनी हुई है। गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां नदी पार करने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। 


जानकारी के अनुसार,कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत स्थित बरंडी नदी पार करने के दौरान एक व्यक्ति डूब गया है। 15 घण्टे से अधिक बीत जाने के बाद भी मृतक का शव बरामद नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि मोरसंडा पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद नईम भैंस चराने के लिये प्रत्येक दिन की तरह नदी के उस पार गया था। 


भैंस चराकर घर लोटने के क्रम में मोहम्मद नईम नदी में डूब गया। जब भैंस घर पहुंच गया और नईम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई खोजबीन के क्रम में उनका लाठी नदी में मिला तब जाकर परिजनों को शक हुआ कि मोहम्मद नईम नदी में डूब गया है। स्थानीय गोताखोर के सहयोग से काफी खोजबीन की जा रही है मगर डूबे व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।


घटना स्थल पर परिजन के साथ साथ मुखिया राजू नायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंच कर मामले की जानकारी सीओ फलका व थाना को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पहुंच कर डूबे व्यक्ति की खोजबीन में लग गये हैं। सीओ सौमी पौद्दार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच रहा है। एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से भी खोजा जायेगा।