ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Bihar News : ई रिक्शा पलटने से ब्रह्माकुमारी के आधे दर्जन सेवादार और जिज्ञासु जख्मी

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है।

Bihar News : ई रिक्शा पलटने से ब्रह्माकुमारी के आधे दर्जन सेवादार और जिज्ञासु  जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां ई रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया। 


जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में बाइक और ई रिक्शा के टक्कर में ई रिक्शा पलटने से आधे दर्जन ब्रह्मकुमारी के सेवाधारी घायल हो गए। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मोती चौक के समीप NH-28 की है। इस घटना में ब्रह्माकुमारी तेघरा के संचालिका बीकेआशा ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार होकर ब्रह्माकुमारी बेगूसराय से तेघरा जा रही थी। तभी फुलवरिया थाना अंतर्गत मोती चौक के समीप बाइक पहले टेंपू से टकराई उसके बाद ई-रिक्शा में आकर टक्कर मार दी। 


ई रिक्शा में टक्कर होने के बाद ई रिक्शा गड्ढे में पलट गया। जिसमें लक्ष्मी, कंचन देवी, उमा देवी और वह खुद भी बुरी तरह से घायल हो गई। जबकि ई रिक्शा पर सवार ब्रह्मकुमारी के दो जिज्ञासु और दो सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ब्रह्माकुमारी तेघड़ा के संचालिका बीके आशा को मामूली सी चोट लगी है। 


बीके आशा बहन ने बताई की ईश्वर का आशीर्वाद था कि किसी को कुछ नहीं हुआ । इतना ही नहीं जिस जगह पर घटना हुई है। इसके साथ कुछ ही दूर पर दो-चार पुलिस कर्मी भी थे। वहीं कुछ ही क्षण में अचानक एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई। ई रिक्शा पलटते देख स्थानीय लोग वहां दौड़कर पहुंचे और पुलिसकर्मी और एंबुलेंस चालक कर्मी के माध्यम से सभी घायल को बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता