ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! दारोगा के बाद अब होमगार्ड जवान को बाइक से रौंदकर मार डाला

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों शराब माफिया ने कार से कुचलकर दारोगा की

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! दारोगा के बाद अब होमगार्ड जवान को बाइक से रौंदकर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों शराब माफिया ने कार से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी थी अब छपरा में बदमाशों ने बाइक से रौंद कर एक होमगार्ड जवान की जान ले ली। घटना सोनपुर-छपरा हाईवे पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज बाजार के अब्दुलही गांव की है।


होमगार्ड जवान की पहचान शिवमंगल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाश नयागांव से सोनपुर की तरफ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नयागांव थाने की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने तीनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। भागने के दौरान बदमाशों ने होमगार्ड जवान शिवमंगल सिंह को रौंद डाला।


इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया और दो बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान और बदमाश को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई।