ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: आंगन में सो रहे नाबालिग को पड़ोसी ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने भूमि विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद में यह घटना को अंजाम दिया गया है। घटना चकिया थ

बिहार: आंगन में सो रहे नाबालिग को पड़ोसी ने मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने भूमि विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जमीन बंटवारे को लेकर आपसी विवाद में यह घटना को अंजाम दिया गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर की है। 


घायल युवक की पहचान चकिया थाना अंतर्गत रूपनगर के रहने वाले मुन्ना सिंह का 17 वर्षीय पुत्र करकू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल नाबालिग करकू कुमार अपने घर के आंगन में दादी के पास सो रहा था, तभी पड़ोसी (गोतिया) विपिन कुमार एवं राजेश कुमार के द्वारा आपसी जमीन बटवाड़ा के हिस्से को लेकर गाली गलौज करने लगा।


जिसका विरोध करने पर उसके गोतीया विपिन कुमार एवं राजेश कुमार के द्वारा करकू को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। घायल अवस्था में परिजनों ने ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल लड़के को पेट के बाएं हिस्से में गोली लगी है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।


एसपी मनीष ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में चकिया थाने की पुलिस टीम के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता