ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार : मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, एक की मौत, दो लोग घायल

BHOJPUR: खबर भोजपुर के आरा की है, जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो चचेरे भाई घायल हो गए हैं। घटना टाउ

बिहार : मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, एक की मौत, दो लोग घायल
First Bihar
3 मिनट

BHOJPUR: खबर भोजपुर के आरा की है, जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो चचेरे भाई घायल हो गए हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव की है। 




जानकारी के अनुसार दोनों घायल मूल रूप से छोटकी सिंगही गांव के रहने वाले नागेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल जी का बेटा अभिषेक राज और उसी गांव के के नरेंद्र सिंह का बेटा सागर कुमार है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। जबकि मृतक उसी गांव का देवजी सिंह का बेटा डेमन कुमार है। तीनो आरा नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में रहते हैं। 




इधर, घायलों के फुफुरे भाई हर्षजीत कुमार ने बताया कि वे लोग कई साल से छठ पूजा में मूर्ति उठाते हैं। इस साल भी उन्होंने मूर्ति उठाया था। सोमवार की शाम जब मूर्ति विसर्जन कर महुली घाट से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे वे लोग सरैया बाजार पर पहुंचे तभी मोहल्ले के ही कुछ युवक नशे में धुत होकर वहां आए और उनके साथ अन्य युवकों के शरीर पर गिरने लगे। जब लड़कों ने उनका विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। 




इस मामले में भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह मूर्ति विसर्जन का मामला नहीं है। ये गांव के ही दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। मूर्ति विसर्जन करके वे लोग वापस गांव में आए थे। उन लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कुछ खटपट चल रही थी। गांव में जाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुआ है। जिसके बाद एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में मारपीट करने को लेकर घुसे थें। जो अब तक की जानकारी प्राप्त हुई है। जब एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में प्रवेश किया है तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी उसका प्रतिरोध किया है और उस प्रतिरोध में ही घर के बच्चों द्वारा ही ऐसी घटना की गई है। एफआईआर में जो भी उनके द्वारा नाम आएगा उन्हें डिटेन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस घटना में एक का तो बुलेट  इंजुरी क्लियर है। जबकि दूसरे का इंजुरी स्पष्ट नहीं हो सका है उसका रिपोर्ट आने के बाद क्लियर होगा। वही जो तीसरे युवक को हेड इंजुरी है ऐसा लगता है कि उसे धारदार हथियार से मारा गया है। यह सब चीज पूरी तरह स्पष्ट होगा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरे साइड से कुछ वीडियो और फुटेज भी हमें मिले हैं लोग उन्हें भी वेरीफाई करेंगे।