ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार : मुक़दमा वापस नहीं लेने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, अधमरा कर खेत में फेंका

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर मुक़दमा वापस नहीं करने के कारण चाक़ू से जानलेवा हमला किया है। इतना ही नहीं इसने अ

बिहार : मुक़दमा वापस नहीं लेने पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, अधमरा कर खेत में फेंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर मुक़दमा वापस नहीं करने के कारण चाक़ू से जानलेवा हमला किया है। इतना ही नहीं इसने अपनी पत्नी को अधमरा कर  खेत में फेंक डाला है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना के कालोपट्टी गांव में एक युवक ने भाई व भतीजे के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को अधमरा कर खेत में फेंक दिया। इस वक्त विवाहित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


वहीं, इस मामले में महिला की पुत्री निभा कुमारी ने बताया कि वह मां के साथ खेत में सोहनी करने गई थी। इसके बाद मायके चली गई और खेत से घास फेंकने के लिए रुक गई। घास फेंककर वह घर लौट रही थी कि रास्ते में उसके ससुराल वाले सिवान जिले के मैरवा थाने के इमलौली गांव के उसके पति सत्येन्द्र बैठा, ससुर, भैंसुर व उनके बेटे ने उसे रोक लिया तथा पूर्व से चल रहे मुकदमा को उठाने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो गए।


उधर, निभा के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर मां खोजने के लिए खेत की ओर गई तो उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने स्वजनों को मौके पर बुलाया और आसपास के लोगों की सहायता से इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंची।