ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार MLC चुनाव: RJD की दूसरी लिस्ट में 2 सीटों पर उम्मीदवार तय, पहली सूची में 21 उम्मीदवारों की हुई थी घोषणा

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां आरजेडी ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 2 उम्मीदवारों के नाम

बिहार MLC चुनाव: RJD की दूसरी लिस्ट में 2 सीटों पर उम्मीदवार तय, पहली सूची में 21 उम्मीदवारों की हुई थी घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां आरजेडी ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज फिर 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आरजेडी ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। तीन सीटों पर  ऐलान होना बाकी था लेकिन आज दो सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गयी है। आरजेडी ने नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा और समस्तीपुर से रोमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन अब भी एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा होना बाकी है। 


बीते दिनों कांग्रेस ने भी पहली लिस्टी जारी की थी जिसमें 8 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। कटिहार से सुनील कुमार यादव, पश्चिम चंपारण से मोहम्मद अफाक अहमद, मधुबनी से सुबोध मंडल, बेगूसराय से राजीव कुमार, सीतामढ़ी से नूरी बेगम,सीवान से अशोक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय कुमार यादव और सारण से सुशांत कुमार सिंह एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गये हैं। बता दें कि बेगूसराय के कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार जेडीयू विधायक डॉ. संजीव के भाई हैं। 



बताते चलें कि एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा 29 जनवरी को ही कर दी थी. प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12 सीटों पर भाजपा, 11 सीट पर जदयू और 1 सीट पर रालोजपा द्वारा चुनाव लड़ने का एलान किया था. 



टैग्स