आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 18 May 2023 12:55:35 PM IST
- फ़ोटो
CHHAPRA: बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बीगड़ गई है। एक के बाद एक 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्कूल में पहली पाली की पढाई के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा गया। मध्याह्न भोजन में खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी खाने के बाद एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 30 से अधिक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंचे। बाद में सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस घटना को लेकर बच्चों के माता-पिता में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाह का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, सारण के सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।