Hindi News / news / बिहार में दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

बिहार में दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2022, 7:21:56 AM

बिहार में दो दिनों तक आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मानसून ने अपना पैर पसार दिया है। राज्य में अगले 48 घटों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को सीमांचल के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश देखी गई। अब बुधवार और गुरुवार को भी पटना समेत कई शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 



पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो मंगलवार को किशनगंज जिले के तैयबपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जो 170 मिलीमीटर दर्ज किया गया। पटना समेत आसपास के इलाकों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने से तापमान में कमी आई है, जिसके कारण मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को पटना में अधिकतम पारा एक डिग्री गिरावट के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आरा का तापमान सबसे ज्यादा यानी 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 



मंगलवार को किशनगंज में 132.4, किनसगंज के ही गलगलिया में 78.8, पूर्णिया के डेंगराघाट में 74.2, समस्तीपुर के रोसड़ा में 72, हसनपुर में 67.8, कटिहार के बलरामपुर में 67.8, मुजफ्फरपुर में 67.2, अररिया में 60.4 और सुपौल के निर्मली में 56.3 मिलीमीटर बारिश हुई।