ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार: युवक पर फेंका तेजाब, बचाने पहुंचे पिता तो रॉड डंडे से मारकर सिर फोड़ा

MUZAFFARPUR: इस वक्त खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां जमीन विवाद में मारपीट के दौरान तेजाब फैंके जाने से एक युवक घायल हो गया. जब उसे बचाने उसके पिता भागवनलाल सह की रॉड और उंडे

बिहार: युवक पर फेंका तेजाब, बचाने पहुंचे पिता तो रॉड डंडे से मारकर सिर फोड़ा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां जमीन विवाद में मारपीट के दौरान तेजाब फैंके जाने से एक युवक  घायल हो गया. जब उसे बचाने उसके पिता भागवनलाल सह की रॉड और उंडे से मारकर सिर फोड़ दिया गया. परिजनों ने बाप बेटे को इलाज के लिए सकेएमसीएच में भर्ती कराया है.


घटना जिले के सरैया के जैतपुर ओपी अंतर्गत गिजास गांव का है जहां मंगलवार को जमीन विवाद में मारपीट के दौरान तेजाब फेंके जाने से 32 साल के आशुतोष कुमार घायल हो गया. और पिता भावानलाल जब उसे बचाने गए तो उसे भी घायल कर दिया. 


इस घटना को लेकर  SKMCH ओपी के दारोगा आदित्य कुमार ने आशुतोष का बयान दर्ज किया है. युवक ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार से जमीन विवाद चल रहा है. दोपहर करीब 12.30 बजे पट्टीदार रामदनंदन प्रसाद, लालबाबू साह, बब्लू साह, अभिषेक साह, चंदन कुमार आदि ने हरवे-हथियार से लैस होकर घर पर हमला कर दिया. भाभी के साथ भी बेरहमी के साथ मारपीट की गई. इसी बीच पट्टीदारों ने ग्लास में एसिड लेकर फेंक दिया. जब हल्ला हंगामा हुआ तो भीड़ जुट गई और भीड़ देख हमलावर फरार हो गए. इसपर सरैया एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की सूचना है. लेकिन एसिड अटैक की बात सामने नहीं आयी है.