ब्रेकिंग न्यूज़

यह चुनाव मात्र सरकार बदलने का नहीं, धोखा देने वालों से बदला लेने का भी समय है: मुकेश सहनी जमुई में आचार संहिता उल्लंघन: जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत में जुटे 50 लोगों पर केस दर्ज, दो नामजद श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध Bihar Election 2025: ‘बिहार में तीन-चौथाई सीटें जीतेगी NDA और बनाएगी सरकार’ राजनाथ सिंह का बड़ा दावा Bihar Election 2025: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए किया रोड शो, आरजेडी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत होने से बचा Bihar Election 2025: सासाराम में सीएम योगी की ललकार, महागठबंधन पर जमकर बरसे; उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए मांगे वोट Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, वोटिंग से पहले शराब स्मगलर्स के खिलाफ बड़ा अभियान, ड्रोन और स्कैनर से हो रही निगरानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, वोटिंग से पहले शराब स्मगलर्स के खिलाफ बड़ा अभियान, ड्रोन और स्कैनर से हो रही निगरानी Bihar News: पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न, सेवाओं के विस्तार की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम

बिहार में वापस से जंगलराज ! विरासत बचाओ यात्रा में बोले कुशवाहा ... राह से भटक गए हैं CM नीतीश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 01 Mar 2023 03:53:51 PM IST

बिहार में वापस से जंगलराज ! विरासत बचाओ यात्रा में बोले कुशवाहा ... राह से भटक गए हैं CM नीतीश

- फ़ोटो

MOTIHARI : जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा बिहार में विरासत बचाओ यात्रा पर निकल गए हैं। पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से यात्रा की शुरू करने के बाद आज मोतिहारी पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। कुशवाहा ने आरोप लगाए कि नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के साथ धोखा किया है। इस दौरान उन्होंने राजद के नेता के तरफ से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के लोग जो बर्ताव कर रहे है ये किसी मुख्यमंत्री के लिए नहीं होना चाहिए था। लेकिन, इसके बाबजूद वे कुछ कर नहीं सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार एकबार फिर से बिहार को 2005 के पहले वाली बिहार बनाने में जुट गए है। हालांकि, अब बिहार के लोग जागरूक हो गए हैं और उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं।  बिहार में वापस से 2005 में  जाने से बचाने के लिए ही मेरी यह विरासत बचाओ नमन यात्रा चल रही है। 


उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने बिहार में घूम-घूमकर कसम खाई थी कि हम 2005 वाली स्थिति से राज्य को बाहर लाएंगे। लोगों से कहा कि हमारा साथ दो, हम बिहार को वर्तमान स्थिति से बाहर निकालेंगे। मगर अब वे अपनी राह से भटक गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आ जाए, वे बिहार को 2005 से पहले वाली स्थिति में नहीं जाने देंगे। बापू से लोग झूठ बोल रहे हैं। 


वहीं, पूर्णिया की रैली के लालू यादव के संबोधन को लेकर कुशवाहा ने कहा कि, अब बिहार में लालू का राज नहीं आने वाला है।  बिहार के लोग लालू परिवार से परेशान हो चुके हैं।  अब बिहार में लालू यादव का वजूद खत्म हो गया है। इसके साथ ही अब नीतीश कुमार की भी जमीन खिसक गई है। कुशवाहा ने नीतीश के शराबबंदी के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब लोगों के लाभ के लिए नहीं बना है।


आपको बताते चलें कि,उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ यात्रा 28 जिलों से गुजरेगी। दो चरणों में होने वाली इस यात्रा का पहला फेज सीवान में खत्म होगा। इसके बाद 15 मार्च से पटना से दूसरा चरण शुरू होगा और 30 मार्च को अरवल में इसका समापन होगा। कुशवाहा ने पिछले दिनों जेडीयू से अलग होकर रालोजद नाम से नई पार्टी बनाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव से पहले वे एनडीए में जा सकते हैं।