ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

ARARIA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन लोग सड़क हादसो के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां देखते ही देखते होली की खुशियां मा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन लोग सड़क हादसो के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां देखते ही देखते होली की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां भीषण सड़क हादसे में एकसाथ तीन लड़कों की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज के लुटिया पुल के पास की है।


सड़क हादसे के शिकार हुए युवकों की पहचान सीकेन बहरदार, अमर कुमार और परमजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीकेन बहरदार और अमर कुमार बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी लुटिया पुल के पास तेज गति से आ रही मौजिक ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भाऱी भीड़ जमा हो गई। 


इसी बीच उसी जगह तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने एक अन्य बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शख्स की पहचान परमजीत कुमार के रूप में हुई है। एक साथ तीन लड़कों की मौत से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फारबिसगंज पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स