ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

MUNGER: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक मासूम बच्चे को रौंद डाला, जि

बिहार: तेज रफ्तार हाइवा ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक मासूम बच्चे को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दरअसल, बनारसी बासा मुसहरी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग को बनारसी बासा के समीप जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।


जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी सुबोध मांझी के 7 वर्षीय बेटा भागवत कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बालक की मां और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची शामपुर थाने की पुलिस परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन परिजन और ग्रामीण तेज रफ्तार हाइवा पर अंकुश लगाने और बार बार ऐसी दुर्घटना को लेकर नाराजगी जता रहे है। बता दें कि बीते तीन दिन के भीतर इस मार्ग पर मौत की यह दूसरी घटना है।