ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में आरजेडी नेता की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

BEGUSARAI: बेगूसराय में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुखिया नगीना यादव की संदिग्ध हालत में सड़क हादसे में मौत हो गई। आरजेडी के नेता दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए गए थे। इफ्

बिहार में आरजेडी नेता की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुखिया नगीना यादव की संदिग्ध हालत में सड़क हादसे में मौत हो गई। आरजेडी के नेता दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए गए थे। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे बरामद किया था। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी ढाला के पास की है। 


मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव निवासी नगीना यादव शुक्रवार की रात बखरी में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान देर रात डंडारी थाना इलाके के डंडारी ढाला के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में उन्हें पुलिस ने बरामद किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।


नगीना यादव की मौत की जानकारी मिलते ही आरजेडी के नेता सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों और राजद नेताओं ने नगीना यादव की मौत की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। राजद नेताओं का कहना है कि सड़क हादसा होने की बात बताई गई है लेकिन शरीर में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। 


जानकारी के मुताबिक, बखरी से वापस लौटने के दौरान देर रात आंधी और बारिश के समय है नगीना यादव डंडारी इलाके से क्रॉस कर रहे थे तभी वह सड़क हादसे के शिकार हो गए। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। नगीना यादव 2006 से 2011 के बीच मस्ती फतेहपुर पंचायत के मुखिया थे और वर्तमान में राजद के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी थे। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता