Hindi News / news / बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Aug 14, 2021, 5:20:56 PM

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मौसम की स्थिति को देखते हुए 4 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक सारण, पटना, भोजपुर और नालंदा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.