बिहार में मानसून ने दी दस्तक, किशनगंज-अररिया-पूर्णिया-सुपौल में हो रही भारी बारिश

बिहार में मानसून ने दी दस्तक, किशनगंज-अररिया-पूर्णिया-सुपौल में हो रही भारी बारिश

DESK: बिहार के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार था। लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। बिहार के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार के किशनगंज,अररिया,पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश हो रही है। यू कहे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन आज बिहार में हो गया है। 


मानसून का प्रभाव किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और सुपौल जिलों में देखने को मिल रहा है। इस साल भी मानसून ने अपने सामान्य आगमन तिथि 13 जून को राज्य में दस्तक दे दी है। अगले 4-5 दिनों के दौरान बिहार के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल है। 


15 से 17 जून के दौरान राज्य के अन्य जिलों में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जतायी जा रही है। जून 2022 के दौरान तलहटी वाले जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी दी है।