ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: मामूली बात पर युवक की बेरहमी से हत्या, रास्ते से हटने को कहा तो बदमाशों ने चाकू से गोद डाला

PURNEA: पूर्णिया में मामूली बात को लेकर बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने बीच रास्ते में बैठे बदमाशों ने हटने के लिए कहा, जिसके बाद नाराज अपराधियों ने

बिहार: मामूली बात पर युवक की बेरहमी से हत्या, रास्ते से हटने को कहा तो बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में मामूली बात को लेकर बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने बीच रास्ते में बैठे बदमाशों ने हटने के लिए कहा, जिसके बाद नाराज अपराधियों ने युवक को चाकू से गोद डाला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी जाफरी बाग के रहने वाले अशोक रजक के बेटे सूरज रजक के रूप में की गई है। मृतक के पिता अशोक रजक ने बताया कि हर दिन की तरह उनका बेटा सूरज टोटो चला कर वापस घर लौट रहा था। 


घर आने के दौरान गली में सड़क पर कुछ लोग बैठे हुए थे। सूरज ने जब उन्हें रोड से साइड हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी नाराज हो गए और मारपीट पर उतर आए। इस दौरान चाकू से हमला कर सूरज की जान ले ली। आरोपियों में दीपक मल्लिक, राजेश, शम्भू, सपना देवी, अमन समेत 9 लोग शामिल हैं।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। परिवार वालों ने बताया कि कुल 9 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता