ब्रेकिंग
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, पटना जंक्शन समेत इन स्टेशनों पर लगेगा नया सिस्टमनीतीश कुमार के आवास में RCP सिंह की एंट्री किसने कराई..? समर्थकों ने तुरंत JDU में शामिल कराने की रखी मांग तब क्या रास्ता निकाला गया, जानें....बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानारेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: ट्रेन आने से 30 मिनट पहले मिलेगी कोच की सटीक जानकारी, पटना जंक्शन समेत इन स्टेशनों पर लगेगा नया सिस्टमनीतीश कुमार के आवास में RCP सिंह की एंट्री किसने कराई..? समर्थकों ने तुरंत JDU में शामिल कराने की रखी मांग तब क्या रास्ता निकाला गया, जानें....बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायलBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्माना

बिहार: मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी; गांव के ही लोगों पर मर्डर करने का आरोप

BANKA: बांका में बेखौफ अपराधियों ने एक मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी। कारोबारी का शव तालाब के किनारे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक कारोबारी मत्स्यजीवि कम

बिहार: मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी; गांव के ही लोगों पर मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में बेखौफ अपराधियों ने एक मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी। कारोबारी का शव तालाब के किनारे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक कारोबारी मत्स्यजीवि कमेटी के सदस्य भी थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार की है।


मृतक मछली कारोबारी की पहचान मिर्जापुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कैलू मंजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलू मंडल सरकारी और निजी तालाबों को ठेका पर लेकर मछली का कारोबार करते थे। कैलू मंडल का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, इस घटना को लेकर इलाके के कारोबारियों में गहरा आक्रोश है। घटना के विरोध मे मिर्जापुर बाजार के कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी और विरोध जता रहे हैं।