1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 08, 2023, 12:50:11 PM
- फ़ोटो
PURNIA: बिहार के पूर्णिया में एक महिला शिवांगी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया. घटना की खबर मिलने के बाद मृत महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दी.
इस मामले में मृतक के भाई आदित्य रंजन ने बताया कि उसकी बहन शिवानी सेमापुर चुनापुर निवासी सूरज के साथ लव मैरिज की थी. शादी के एक-दो महीने के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिये. साथ ही उसके साथ मारपीट की गई. और अ ससुरालवालों और पति ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.
मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि शिवानी के ससुराल के आसपास के लोगों ने बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी. जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी की लाश पड़ी हुई है. उसके गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था. वहां ससुराल वाले में कोई भी मौजूद नहीं थे. सभी घर छोड़कर फरार हो गए थे.
मृतक के परिजन ने स्थानीय थाने में पति सूरज और ससुराल वालों पर अपनी बहन का हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जांच पड़ताल में पति सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.