ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: पति के साथ कमरे में सो रही महिला की हत्या, गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भूमि विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। गांव के ही कुछ लोगों पर ह

बिहार: पति के साथ कमरे में सो रही महिला की हत्या, गांव के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भूमि विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना घटना मनसूर चक थाना क्षेत्र के समसा- 2 पंचायत के कस्टोली गांव की है।


मृतक महिला की पहचान समसा- 2 पंचायत के कस्टोली गांव निवासी दिनेश कुमार महतो की 36 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इंदू देवी अपने पति दिनेश कुमार के साथ बरमादे में सो रही थी। इसी बीच अपराधी घर में घुसे और इंदू की गोली माकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक के पति ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।


मृतका के पति दिनेश का गांव के ही मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद बतुह और अन्य लोगों के साथ 26 से 27 कट्टे जमीन का विवाद चल रहा है। फिलहाल इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों को भी लग गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता