ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

बिहार में कहर बरपाने लगी महानंदा: चार घर नदी में समाए, कटाव की जद में दर्जनों मकान और स्कूल; दहशत में ग्रामीण

PURNEA: बिहार में महानंदा नदी पूरे उफान पर आ गई है और कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गांघर पंचायत के वार्ड संख्या 1 मालोपाडा़ तेलंगा गांव में

बिहार में कहर बरपाने लगी महानंदा: चार घर नदी में समाए, कटाव की जद में दर्जनों मकान और स्कूल; दहशत में ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में महानंदा नदी पूरे उफान पर आ गई है और कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत गांघर पंचायत के वार्ड संख्या 1 मालोपाडा़ तेलंगा गांव में महानंदा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से हो रहे कटाव के कारण चार घर नदी में विलीन हो गए है जबकि दर्जनों घर कटाव की जद में आ गए हैं।


कटाव में अपना घर और जमीन गवां चुके ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में कटकर विलीन हो गया है। अपना जमीन नहीं रहने के कारण बेबस होकर बार-बार नदी किनारे में घर बसाना पड़ता है। इस स्थिति में हम लोगों को अब जीने का कोई आस नहीं है। जिंदगी से तंग आ चुके हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि मालोपाड़ा तेलंगा गांव में लगभग पांच हजार की आबादी है। ये सभी महानंदा नदी से घिरे हुए हैं। जिसमे गांव सहित मंदिर, मस्जिद, विद्यालय है। जिस तरह से महानंदा नदी में भीषण कटाव हो रहा है। आगे चलकर धार्मिक स्थल और बच्चों के पढ़ाई का स्कूल सहित गांव विलीन हो जाएगा।


उपमुखिया ने बताया कि लोगों को कोई आमदनी नही है। घर सहित जमीन नदी में कटकर विलीन हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार के अधिकारी से कटाव निरोधक कार्य करवाने कि मांग की है। सीओ गणेश पासवान ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर आपदा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता