1st Bihar Published by: Updated Dec 23, 2021, 12:33:54 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक जीजा ने अपनी साली को हवस का शिकार बनाया है. दुष्कर्म के बाद उसने साली की हत्या भी कर दी है. मिली जानकारों के मुताबिक जिले के कटरा थाने के एक गांव में देर रात घर में अकेली 17 वर्षीया किशोरी का हाथ मुंह बांधकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. साली ने जब सबको बता देने की धमकी दी तो लोढी से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद भी बहनोई मो. शौकत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही घर में रखे पेटी बक्से को खोलकर गहने आदि लूट लिए और फिर वहां से भाग निकला.
कटरा थानेदार ललित कुमार ने बताया कि मृतका की बड़ी बहन को डिलीवरी होनी थी. तबीयत बिगड़ने पर उसे मां व भाई दरभंगा स्थित अस्पताल ले गए. घर में किशोरी अकेली रह गई थी. पत्नी की डिलेवरी की जानकारी होने पर शौकत ताजपुर से ऑटो किराये पर लेकर ससुराल पहुंचा था. घर में साली को अकेले देख उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह रात में ही समस्तीपुर के ताजपुर स्थित काशविहार गांव लौट गया. साली की वह एक होटल में बिरयानी खा रहा था तभी कटरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने अपने बयान में घटना को अंजाम देने की एक-एक बात स्वीकार कर ली है. किशोरी का मोबाइल भी उसके बहनोई के पास से मिला है.