Hindi News / news / बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बन गया छोटा भाई, बड़े भाई...

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बन गया छोटा भाई, बड़े भाई की बेरहमी से ले ली जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 03, 2023, 2:03:26 PM

बिहार: जमीन के लिए जान का दुश्मन बन गया छोटा भाई, बड़े भाई की बेरहमी से ले ली जान

- फ़ोटो

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में मात्र दो इंच जमीन के लिए भाईचारा और इंसानियत का खून हो गया. छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया. वो भी सिर्फ 2 इंच जमीन के लिए. आरोपी छोटा भाई वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे तलाश में जुटी है. वहीं, इलाके में भाई द्वारा भाई की हत्या की घटना से सनसनी और मातम का आलम छा हुआ है.


घटना कोचाधामन प्रखंड के रहमत पड़ा इलाके की है, मृतक की पहचान नसीम आलम, 42 के रूप में हुई है. बताया जा रहा है नसीम  और उसके छोटे भाई नौशाद के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. जिसको लेकर रविवार को सुबह दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई.


मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय युवक ने बताया कि नौशाद ने उसी वक्त धमकी दी थी कि वह नसीम का मारर देगा. लेकिन मारपीट के बाद माहौल शांत था. इसी बीच नौशाद ने अपने बड़े भाई नसीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई.