1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 19, 2023, 2:54:07 PM
- फ़ोटो
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन आता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के परसा नगर पंचायत कार्यालय के समीप का है जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सारी चौकसी को धता बताते हुए एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत मच गई है। आस - पास के लोगों में इस घटना को लेकर तरह - तरह की बातें कही जा रही है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी पुकार राय के 30 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार राय के रूप में की गई है। यह मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। हत्या किसने और क्यों की ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन इस तरह की घटना से लगातार बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उधर, इस ममाले की जानकारी मिलते ही परसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। नगर पंचायत कार्यालय व परसा बाजार स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।