ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार में फिर दागदार हो गई वर्दी, पुलिस वालों ने गैंगरेप के बाद लड़की को 50 हजार में बेचा

MADHUBANI : बिहार की पुलिस ने एक बार फिर अपनी ही वर्दी को दागदार कर लिया है। पूरा मामला मधुबनी के जयनगर थाने से जुड़ा है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की सारी हदों को पार क

बिहार में फिर दागदार हो गई वर्दी, पुलिस वालों ने गैंगरेप के बाद लड़की को 50 हजार में बेचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार की पुलिस ने एक बार फिर अपनी ही वर्दी को दागदार कर लिया है। पूरा मामला मधुबनी के जयनगर थाने से जुड़ा है। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। यूपी के मऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की भटक कर जयनगर पहुंच गयी थी, जहां आरोपी पुलिसकर्मियों और कुछ सफेदपोशों ने पहले तो उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और बाद में लड़की को 50 हजार रुपए में बेच दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब मऊ पुलिस लड़की को तलाश करते हुए जयनगर पहुंची।


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की पिछले महीने अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। भटकते-भटकते नाबालिग लड़की मधुबनी के जयनगर पहुंच गई। जहां वह अशोक मार्केट में तैनात नाइट गार्ड के हाथ लग गई। जिसके बाद आरोपी नाइट गार्ड, एक बिजली मिस्त्री और जयनगर थाने में तैनात ड्राइवर और चौकीदार समेत कुछ सफेदपोशों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को 50 हजार रुपए में एक महिला के हाथों बेच दिया।


इधर, लड़की के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला यूपी के मऊ थाने में दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद से मऊ पुलिस लड़की को संभावित स्थानों पर तलाश कर रही थी। इसी बीच नाबालिग की खोज में जब यूपी पुलिस मधुबनी के जयनगर पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यूपी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी नाइट गार्ड प्रमोद यादव, बिजली मिस्त्री साजन कुमार और उक्त महिला सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जयनगर थाना में तैनात आरोपी ड्राइवर आचार्या और चौकीदार रामजीवन पासवान फरार बताए जा रहे हैं।