ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में अपहरण उद्योग! दुकान से घर लौट रहे बाप-बेटे अगवा, बदमाशों ने फिरौती में मांगे तीन करोड़

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बदमाशों ने फिरौती के लिए बाप-बेटे का अपहरण कर लिया है। दोनों बाप-बेटा देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाश

बिहार में अपहरण उद्योग! दुकान से घर लौट रहे बाप-बेटे अगवा, बदमाशों ने फिरौती में मांगे तीन करोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बदमाशों ने फिरौती के लिए बाप-बेटे का अपहरण कर लिया है। दोनों बाप-बेटा देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को हथियार के बल पर उठा ले गए। बदमाशों की तरफ से तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की बात कही जा रही है। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड के गैमन पुल के पास की है।


अगवा बाप-बेटे की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस निवासी मो.अख्तर और उनके बेटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की देर रात दोनो बाप-बेटा अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने दोनों को अगवा कर लिया।


ग्रामीणों कहना है कि अपहृत मो. अख्तर के परिजनों से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अगवा बाप-बेटे की बाइक को बरामद किया गया है। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।