Bihar Politics: दरभंगा में दिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फनी मूड, डिप्टी सीएम को करा दिया खड़ा; बोले- डीएम कहां हैं जी? Bihar Politics: दरभंगा में दिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फनी मूड, डिप्टी सीएम को करा दिया खड़ा; बोले- डीएम कहां हैं जी? Patna Crime News: पटना के डॉक्टर पति-पत्नी को 12 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बताकर ठग लिए दो करोड़ Patna Crime News: पटना के डॉक्टर पति-पत्नी को 12 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बताकर ठग लिए दो करोड़ Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar Crime News: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, कुदाल से काट कर मार डाला Bihar News: नीतीश सरकार ने 55 सरकारी वकील और लोक अभियोजक नियुक्ति किया, विधि विभाग ने DM को भेजी जानकारी, जानें... चिप्स और कुरकुरे चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को शर्मनाक सजा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार पर कार्रवाई की मांग Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक Sharmistha panoli: शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत, कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक
1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Tue, 12 Sep 2023 07:46:16 PM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR/ MUZAFFAPUR: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गयी है। वही झारखंड में 860 से अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। बात भागलपुर की करे तो यहां डेंगू से चार मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 9 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी को एचडीयू वार्ड में रखा गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। भागलपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या 142 से ज्यादा हो गयी है।
वही बात मुजफ्फरपुर की करें तो यहां भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सोमवार को 8 नए मरीज मिलने के बाद मुजफ्फरपुर में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सभी मरीजों का इलाज SKMCH में चल रहा है। भर्ती 3 मरीजों में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं। जिले के कथैया के रामप्रवेश ठाकुर, अहियापुर सहबाजपुर निवासी राकेश राम और सरैया निवासी प्रमोद कुमार में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाए गए हैं।
बता दें कि शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज मिल रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ.यू.सी. शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अभी ठीक है किसी को भी अब बुखार नहीं हो रहा, ठीक होने के बावजूद डेंगू मरीजों को दो दिनों तक अंडर ऑब्जर्वेशन रखना है। वही पटना में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 215 से ज्यादा हो गयी है।
वही नालंदा में 10, मुंगेर में 9, वैशाली में 40, नवादा में 10, जहानाबाद में 3, गया में 47, पूर्वी चंपारण में 18, मुजफ्फरपुर में 22, सीवान में 5 और गोपालगंज में एक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या है। डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि इस बीमारी से कैसे बचा जाए और क्या-क्या सावधानियां बरती जाए। वही डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दवा और प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने का निर्देश सीएस को दिया है।