ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में दिल्ली जैसी वारदात: मासूम को पहले स्कूली वैन ने रौंदा, फिर 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा, बच्चे की दर्दनाक मौत

DARBHANGA: दिल्ली में पिछले दिनों हुए कंझावला कांड की याद एक बार फिर ताजा हो गई है। कंझावला कांड जैसी ही वारदात दरभंगा में हुई है। यहां एक अनियंत्रित स्कूल वैन ने पहले तीन साल के म

बिहार में दिल्ली जैसी वारदात: मासूम को पहले स्कूली वैन ने रौंदा, फिर 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा, बच्चे की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दिल्ली में पिछले दिनों हुए कंझावला कांड की याद एक बार फिर ताजा हो गई है। कंझावला कांड जैसी ही वारदात दरभंगा में हुई है। यहां एक अनियंत्रित स्कूल वैन ने पहले तीन साल के मासूम को रौंद डाला और उसके बाद करीब 100 मीटर तक बच्चे को सड़क पर घसीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की है।


मृतक मासूम बच्चे की पहचान बहोरवा गांव के रहने वाले अनूप पंडित के तीन साल के बेटे अक्षय पंडित के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अक्षय सड़क के किनारे शौच कर रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कूली वैन ने उसे रौंद डाला। घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान बच्चा वैन में फंस गया, जिसके बाद करीब 100 मीटर तक ड्राइवर उसे घसीटता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर वैन लेकर मौके से फरार हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़कर वैन वापस उसी रास्ते से लौट रही थी, जिस पर लोगों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने आरोपी वैन चालक को धर दबोचा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वैन चालक बच्चे को सड़क पर घसीटता नजर आ रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी है।