ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में डकैती की वारदात से हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतारा, लाखों की संपत्ति लूटकर ले गए साथ

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के स

बिहार में डकैती की वारदात से हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतारा, लाखों की संपत्ति लूटकर ले गए साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर डकैतों ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र के सिंघवारी गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, डकैतों ने बुधवार की रात सिंघवारी गांव निवासी शशि शर्मा के घर को निशाना बनाया। देर रात रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि करीब 15 लाख के आसपास की जेवरात एवं अन्य सामान की लूटपाट हुई है। इतना ही नहीं गृह स्वामी शशि शर्मा की पत्नी पिंकी देवी ने जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े ही आराम से भाग निकले। इस दौरान गृह स्वामी के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पुलिस की टीम गहन जांच कर रही है। फिलहाल पूरे गांव में खौफ का माहौल हैष लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।