ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत: दबंगों ने पोल से बांधकर जानवरों की तरह पीटा, दरिंदगी का वीडियो हुआ वायरल

DARBHANGA: दरभंगा में एक बुजुर्ग शख्स के साथ दबंगों ने हैवानियत की है। गांव के दबंगों ने शख्स को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वा

बिहार में बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत: दबंगों ने पोल से बांधकर जानवरों की तरह पीटा, दरिंदगी का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में एक बुजुर्ग शख्स के साथ दबंगों ने हैवानियत की है। गांव के दबंगों ने शख्स को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पांच लोगों को खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार पंचायत स्थित राजारौली गांव की है।


पीड़ित राम किशुन साह ने पुलिस को दिए आवेदन में जानकारी दी है कि बीते 22 जुलाई को गांव के सुजीत ठाकुर, पवन ठाकुर, पवन ठाकुर की पत्नी, कल्लू कुर्मी और हीरा राम की पत्नी ने गलत हरकत करने का बेबुनियाद आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की है। आरोपियों ने एकजुट होकर उसे पोल से बांध दिया। पवन ठाकुर ने चींटी का छत्ता पीड़ित के शरीर पर रख दिया और बांस की करची से बुरी तरह मारपीट की। 


पीड़ित राम किशुन साह ने कहा कि अगरबत्ती से उसके पैर को जला दिया। इस बीच पवन ठाकुर ने जेब से दो हजार रूपया निकाल लिया और सभी आरोपी गाली-गलौच कर बोल रहे थे कि मैला पिलाओ व नंगा कर गांव में घुमाव, हो हल्ला की आवाज से ग्रामीण की भीड़ के कारण मै बच सका। पीड़ित शख्स का कहना है कि झूठा आरोप लगाकर पुरानी दुशमनी निकालना चाह रहे हैं।


पूरे मामले पर थानाध्यक्ष बीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। सहायक दारोगा अनिल तिवारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और सभी आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कारवाई की जा रही है।