ब्रेकिंग
Bihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिर

बिहार में भीषण गर्मी का कहर : लू लगने से महिला समेत 3 की मौत : इलेक्शन ड्यूटी में आए दारोगा की भी गई जान

PATNA : पिछले कुछ दिनों से बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आग उगलती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से कई स्कूलों के बच्च

बिहार में भीषण गर्मी का कहर : लू लगने से महिला समेत 3 की मौत : इलेक्शन ड्यूटी में आए दारोगा की भी गई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : पिछले कुछ दिनों से बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आग उगलती गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से कई स्कूलों के बच्चे और टीचर की तबियत बिगड़ रही है। वही लू लगने से बिहार में तीन लोगों की मौत हो गयी है।  


औरंगाबाद आज सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान सबसे ज्यादा 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद नवादा में 47.3,अरवल में 47.1, रोहतास में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण सासाराम में एक दारोगा की मौत हो गयी है जबकि एक अज्ञात महिला की भी लू लगने से मौत की खबर है। वही बेगूसराय में एक किसान की भी जान चली गयी। 


सासाराम में लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। वहां एक दारोगा और एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी है। मृतक दारोगा की पहचान भोजपुर के नवादा निवासी देवनाथ राम के रूप में हुई है। जो नवगछिया के खरीक थाने में तैनात थे। इलेक्शन ड्यूटी के लिए वह डेहरी आए हुए थे। भीषण गर्मी और लू की वजह से दारोगा की मौत इंद्रपुरी थानाक्षेत्र में हो गयी।  


उधर, बेगूसराय में भी एक किसान की लू लगने से मौत हो गयी है। वह मवेशी को चराने के दौरान अचानक गिर पड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना बलिया थाना अंतर्गत ताजपुर पंचायत के सहदेवपुर की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि किसान बुधवार की दोपहर भैंस चराने के लिए सहवेग दियारा गया हुआ था। तभी लू की चपेट में आकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलिया थाना अन्तर्गत गोखले नगर विष्णुपुर वार्ड संख्या- 5 निवासी जय प्रकाश कुंवर के 53 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




बिहार में भीषण गर्मी का कहर : लू लगने से महिला समेत 3 की मौत : इलेक्शन ड्यूटी में आए दारोगा की भी गई जान


टैग्स