ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में बेखौफ हुए चोर; पुलिस के घर ही चोरी की घटना को दिया अंजाम, नगद सहित 12 लाख के जेवरात उड़ाए

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से खबर है जहां चोर इतने बैखोफ है कि पुलिस के घर में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बता दे सिमरीबख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सोनपु

बिहार में बेखौफ हुए चोर; पुलिस के घर ही चोरी की घटना को दिया अंजाम, नगद सहित 12 लाख के जेवरात उड़ाए
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से खबर है जहां चोर इतने बैखोफ है कि पुलिस के घर में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बता दे सिमरीबख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सोनपुरा गांव में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर गिरीश कुमार सिंह अपने बाहर वाले दरवाजे के बगल वाले रूम में सोए हुए थे. इसी दौरान घर के पीछे वाले दरवाजा से अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर जिस रूम में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर गिरीश कुमार सिंह सोए हुए थे. उस दरवाजे को बाहर से बंदकर दिया और जिस रूम में सारा सामान और नगद रखा था. उसका ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपया का जेवरात और लगभग ढाई लाख रुपया केस लेकर फरार हो गए. पीड़ित द्वारा घटना कि सूचना बलवाहट ओपी प्रभारी मजबुद्दीन अहमद को दी गई. 


जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले कि जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस बड़ी चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया. वही घटनास्थल से लगभग 100 मीटर पीछे बगीचा में एक सूटकेश बरामद हुआ, जिसमें कुछ कपड़ा रखा हुआ था और सारा सामान गायब था. 


बीते कल ही चोरो ने सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 1/6 सरस्वती नगर स्थित पुलिस लाईन से सटे एक शहिद पुलिसकर्मी श्याम सुंदर मुखिया के घर भी 10 लाख से अधिक के जेवरात सहित नगदी की अज्ञात चोरों चोरी कर ली थी. वहीं पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. जिले के सदर और सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल में बेखौफ चोरों ने पुलिसकर्मी के हीं घरों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है.