ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में JDU नेता के घर में भीषण डकैती, लाखों के गहनों के साथ चावल और तेल भी ले गए बदमाश; आम भी खा गए

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी आम लोगों को तो अपना निशाना बना ही रहे थे, अब खास लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पटना में अपराधियों ने ज

बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में JDU नेता के घर में भीषण डकैती, लाखों के गहनों के साथ चावल और तेल भी ले गए बदमाश; आम भी खा गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी आम लोगों को तो अपना निशाना बना ही रहे थे, अब खास लोगों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पटना में अपराधियों ने जेडीयू नेता के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। डकैतों ने पहले घर में रखा खाना और आम खाया और इसके बाद लूटपाट की।


दरअसल, करीब 30 डकैतों ने बुधवार की रात फुलवारीशरीफ गोपालपुर थाना क्षेत्र  के मनोहरपुर कछुआरा निवसी जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल के घर को निशाना बनाया है। घर में घुसे डकैतों ने जेडीयू नेता और उनके परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और घर में जमकर लूटपाट की।


इस दौरान बदमाशों ने गोदरेज में रखे करीब 40 हजार रुपए कैश, करीब 10 लाख के गहने समेत खाने पीने की चीजें भी अपने साथ ले गए। घर के फ्रीज में जो खाना और आम रखा था उसे भी डकैत खा गए औऱ इसके बाद मौके से फरार हो गए। सभी बदमाश अंडरवेयर और गमछा में थे और सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे थे।


जेडीयू नेता मनीष पटेल मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं। मनोहरपुर कछुआरा में उन्होंने अपना मकान बनाया था और पिछले 15 अप्रैल से वहां परिवार के साथ रह रहे थे। जेडीयू नेता द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।