ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर 10 लाख ले भागे नकाबपोश बदमाश

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बंधन बैंक की शाखा में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार दिखाकर 10 लाख ले भागे नकाबपोश बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बंधन बैंक की शाखा में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और 10 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


लूट की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र स्थित सिमरा बंधन बैंक की शाखा में हुई है। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बैंककर्मी अपने काम में लगे थे, तभी नकाबपोश बदमाश बैंक में ग्राहक बनकर घुसे और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक में जमकर लूटपाट की और करीब 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता